आज का राशिफल 11 अगस्त 2021: आज कारोबारियों को हो सकता है कोई बड़ा फायदा, जानें क्या कहते हैं सितारे

आज का राशिफल 11 अगस्त 2021: आज कारोबारियों को हो सकता है कोई बड़ा फायदा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Horoscope Today 11 August 2021 Aaj ka Rashifal. आज 11 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 श्रावण शुक्ल तृतीय बुधवार, ईस्वी 11 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।

11 अगस्त से 15 अगस्त के व्रत-त्योहार

11 अगस्त- बुधवार- हरियाली तीज

12 अगस्त- बुधवार- विनायक चतुर्थी

13 अगस्त- शुक्रवार- नागपंचमी (उज्जैन)

चंद्रमा सिंह राशि पर 15 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष: मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। मनोबल मजबूत होगा। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी।

वृषभ: ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन: धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। अनुबंध के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

कर्क: रोजगार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का मौसम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है।

सिंह: आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। अपने घरेलू मामलों को खुद ही सुलझाने का प्रयास करें। आप संतुलित व्यवहार करें।

कन्या: परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल भी होंगे। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित होंगे।

तुला: विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आनंदित होंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आलस को त्याग कर काम करें। कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: वादा करके खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। किसी अजनबी की वजह से परेशानी आ सकती है, समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा।

धनु: वाणी पर संयम रखें। संतान से खुशी मिलेगी। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा।

मकर: भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। व्यावसायिक लोगों के लिए दिन लाभकारी है। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है।

कुंभ: अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।

मीन: धन लाभ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *