आज का राशिफल: किसे क्या मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना राशि गोचर

आज का राशिफल: किसे क्या मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना राशि गोचर

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी बुधवार, ईस्वी 09 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

आज सप्तमी का श्राद्ध रहेगा।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिश्रम ज्यादा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा।

वृष:  बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खर्च ज्यादा होंगे साथ ही आय की स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। काम में मन नहीं लगेगा। अपना चित्त बनाए रखें।

मिथुन: संपत्ति को लेकर विरोध हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है लेकिन मन शांत रहेगा। परिवार में समस्या बढ़ सकती है। रुकावटों का सामना करना होगा।

कर्क: आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा और ख्याति बढे़गी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है।

सिंह: अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।आपके कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। किसी भूमि या भवन से आय बढ़ सकती है।

कन्या: मित्रों का सहयोग मिलेगा।  आपकी योजनाएं जल्द ही लागू हो सकेंगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

तुला: परिश्रम ज्यादा रहेगा और नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा।

वृश्चिक: स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके कुछ दुश्मन आपको परेशानी दे सकते हैं। व्यवसाय के दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु: आज का दिन लाभदायक रहेगा। करीबियों की प्रगति मन को खुश करेगी। विदेश जाने का योग बन सकता है। आलस्य से घिरे रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र से मिलना हो सकता है।

मकर: यात्रा कम करने का प्रयास करें। सचेत रहने की आवश्यकता है।मानसिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ: नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिश्रम अधिक रहेगा।आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य एवं शांति बनाये रखने की आवश्यकता है। आपकी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन: घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत पर नियंत्रण रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *