जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है..?

जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है..?

शक संवत् 1941 पौष शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 10 जनवरी 2020, दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

पूर्णिमा तिथि रात्रि 00 बजकर 52 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

आर्द्रा नक्षत्र मध्याह्न 14 बजकर 49 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

एन्द्र योग मध्याह्न 16 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।

विष्टि करण मध्याह्न 13 बजकर 48 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 08 बजकर 33 मिनिट से 09 बजकर 51 मिनिट तक
अमृत 09 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक।
शुभ 12 बजकर 28 मिनट से 13 बजकर 46 मिनट तक।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।

मिथुन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन अपने सामान की सुरक्षा करें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: संबंधों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यापार में निवेश न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतने की आवश्यकता है।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *