अपने मन की बात कह दें, विवाह योग्य जातकों के लिए आज समय अनुकूल : पं. हरीश शर्मा

अपने मन की बात कह दें, विवाह योग्य जातकों के लिए आज समय अनुकूल : पं. हरीश शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल फाल्गुन शुक्ल सप्तमी सोमवार, तारीख 02 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- संतान के कार्यों से दु:खी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

वृषभ- अध्यन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन- विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

कर्क- दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

सिंह- क्रोध पर नियंत्रण रखे। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है।

कन्या- दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवार खुशहाल रहेगा।

तुला- कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे, आज हो सकती है। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक- माता—पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

धनु- आज बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है।

मकर- आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढेगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। मन मस्तिष्क को शांत रखें।

कुम्भ- परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

मीन- लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *