इनके बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

इनके बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी रविवार, तारीख 08 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा कर्क राशि पर प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेषः निजी संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें।

वृषभः सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मिथुनः आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आलसी स्वभाव के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कर्कः अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

सिंहः पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुवात करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्याः जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुलाः अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में न लगे रहें, दुसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। धन के चक्कर मे गलत मार्ग न चुनें। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

धनुः व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। कर्ज से मुक्ति संभव है।

मकरः भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

कुम्भः मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं अपने ईष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आज अनुकूल होगा।

मीनः दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *