12 जनवरी : जानें राशिफल के आधार पर कैसा रहेगा आज का दिन..!

12 जनवरी : जानें राशिफल के आधार पर कैसा रहेगा आज का दिन..!

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा। साथ ही ये रहेगा आज का राशिफल :

मेष: कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निश्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

वृषभ: संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

मिथुन: अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

कर्क: विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

सिंह: दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या: क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है।

तुला: दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। समय अनुकलता का आभास होगा।

वृश्चिक: कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। देखा-देखी कोई काम ना करें।

धनु: माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मकर: बोलने से पहले सोचें। जूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। रुके कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है।

कुंभ: आज आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने स्वभाव परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेगे। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। कार्य अती शीघ्र पुरे होंगे।

मीन: परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा, आय से अधिक व्यय नहीं करें।

शक संवत् 1941 माघ कृष्ण द्वितीया रविवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 12 जनवरी 2020, दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 25 मिनट से 17 बजकर 43 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

द्वितीया तिथि रात्रि 20 बजकर 13 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।

पुष्य नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

विष्कुम्भ योग प्रातः 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।

तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 30 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

लाभ 09 बजकर 52 मिनिट से 11 बजकर 10 मिनिट तक।
अमृत 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक।
शुभ 13 बजकर 47 मिनट से 15 बजकर 06 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *