शेयर धारकों को मिल सकता है आज मुनाफा, नौकरी में इन्हें मिलेगा लाभदायक समाचार : पं. हरीश शर्मा

शेयर धारकों को मिल सकता है आज मुनाफा, नौकरी में इन्हें मिलेगा लाभदायक समाचार : पं. हरीश शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल फाल्गुन शुक्ल अष्टमी मंगलवार, तारीख 03 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष– व्यावसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृषभ– नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

मिथुन– घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएं खड़ी होंगी। सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।

कर्क– व्यापार में लाभ होगा। शेयर में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। मन की उलझन हल होगी। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। 

सिंह– खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें।

कन्या– आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला– स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृश्चिक– जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं।

धनु– शत्रुओं से बचकर रहना हितकर होगा। स्वास्थ्य के संबंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में श्रेष्ठता।

मकर- माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। विचारों में नकारात्मकता रहेगी। मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। धन हानि के योग हैं।

कुंभ– नकारात्मक विचार को दूर रखें। दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। बाहर घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।

मीन– आनंद उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *