जीवनसाथी से मिल सकता है सहयोग, धन प्राप्ति में रहेगी सुगमता

जीवनसाथी से मिल सकता है सहयोग, धन प्राप्ति में रहेगी सुगमता

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल फाल्गुन शुक्ल द्वादशी शनिवार, तारीख 07 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। किसी कार्य को करने से प्रशंसा मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृषभ- लाभ में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। फालतू खर्च के साथ लाभ भी हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है।

मिथुन- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। काफी समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी।

कर्क- वाणी पर नियंत्रण रखें। सामंजस्य बनाकर रखें। कोर्ट व कचहरी आदि में विजय मिलेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

सिंह- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। एकाग्रता की कमी होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अकारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

कन्या- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नजरअंदाज न करें। चोट व रोग से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला- पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि संभव है। प्रमाद न करें।

वृश्चिक- लेन-देन में सावधानी रखें, जल्दबाजी में निर्णय न लें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विद्यार्थी अपने कार्य एकाग्रता से कर पाएंगे। अध्ययन में मन लगेगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु- अनचाहा समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। झंझटों में न पड़ें। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मकर- अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पूर्व में किए गए प्रयासों का फल अब मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन होगा। व्यस्तता बनी रहेगी।

कुंभ- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं।

मीन- जल्दबाजी व लापरवाही न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम न लें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *