राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन?

राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन?

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार चंद्रमा मिथुन राशि पर प्रातः 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा उसके बाद कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष – मित्रों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाद-विवाद से रहें दूर। धार्मिक कार्यों मन लगेगा।

वृषभ – क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी मिलेंगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। खान-पान के प्रति लापरवाही न बरतें। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिजनों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है ।

मिथुन – अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मित्रो से निजी संबंध मजबूत रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा का योग है।

कर्क – आर्थिक घाटा हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। खान-पान का विशेष ख्याल रखें।

सिंह – आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में होगी वृद्धि। विदेश यात्रा की संभावना है। आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत। सेहत पर ध्यान की जरूरत है।

कन्या – व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। नए प्रेम संबंध बनेंगे या बिगड़े प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। माता-पिता का मिलेगा सहयोग। रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी रुचि।

तुला – मनचाहा काम मिलने की संभावना है। अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध में खटास न आने दें। वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक – यात्रा से बचें। मन शांत रहेगा। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रो का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल में रहेगी मस्ती। मौसमी बीमारी कर सकती है परेशान।

धनु – खाने-पीने का ध्यान रखें, आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। यात्रा का योग है।

मकर – धैर्य में कमी आएगी। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कर्ज लेने से बचें। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। सेहत ठीक रहेगी है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ – अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय में होगा फायदा और बढ़ेगी आय। संतान संबंधी सुखद समाचार मिल सकता है। घर के लिए कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं।

मीन – परिवार के साथ समय बिताएं। मधुरता बनी रहेगी। व्यवसाय में नए संबंध सोच-समझकर बनाएं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है। जरूरी काम समय से निपटाएं।

शक संवत् 1941 माघ कृष्ण प्रतिपदा शनिवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 11 जनवरी 2020, दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

प्रतिपदा तिथि रात्रि 22 बजकर 42 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।

पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 30 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।

वैधृति योग मध्याह्न 13 बजकर 54 मिनट तक उपरांत विष्कुम्भ योग रहेगा।

बालव करण प्रातः 11 बजकर 20 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

चौघड़िया आज के दिन का शुभ समय:

शुभ— 08 बजकर 33 मिनिट से 09 बजकर 51 मिनिट तक

लाभ— 13 बजकर 47 मिनट से 15 बजकर 05 मिनट तक।

अमृत— 15 बजकर 05 मिनट से 16 बजकर 24 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *