Aaj ka Rashifal: किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

Aaj ka Rashifal: किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी बुधवार, ईस्वी 17 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज का दिन छात्रों की सफलता का है। किसी रुके सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे।

वृषभ: जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। आज अपनों का सहयोग लें। मन को स्थिर और शांत रखें।

मिथुन: आज व्यस्त रहेंगे। जीवन को आध्यात्मिक दिशा देंगे। जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा।

कर्क: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग किसी बड़े निर्णय लेने के प्रति सतर्क रहें। आज का दिन सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है।

कन्या: कार्य स्थल पर विवाद न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। भाइयो से लाभ प्राप्त होगा।

तुला: व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक: छात्र अपने कार्यों को विस्तार देंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। जमीन या मकान खरीदने का संयोग बन सकता है।

धनु: किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने में संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। मित्र सहयोग करेंगे।

मकर: जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन  को नई  दिशा देंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुम्भ: आज स्वास्थ्य  पर ध्यान दें। सीनियर्स लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन: संतान की उन्नति है। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। पदोन्नति के योग है। ज्ञान में वृद्धि होगी। अचानक धन योग बन रहे हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *