जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे, पढ़ें राशिफल..

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे, पढ़ें राशिफल..

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल वैशाख कृष्ण षष्ठी, सोमवार तारीख 13 अप्रैल 2020, वसन्त ऋतु।

मेष: दिन सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं और निवेश पर चर्चा होगी।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी रखें। मानसिक तनाव रह सकता है। इष्ट को प्रबल रखें।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी और ज्येष्ठ संतान का सहयोग मिलेगा। पेट का ध्यान रखें।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता एवं परिवार का सहयोग रहेगा। आगे बढ़ने वाली योजनाओं को बल मिलेगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। दिन मंगलमय रहेगा।

– चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन एवं परिहास वाला दिन है।

धनु: अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। पड़ौसी व मित्रों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी। दिन मनोरंजक रहेगा।

मकर: व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चिंताजनक समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पड़ौसी या भाई के कारण तनाव भी मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। वाद-विवाद से दूर रहें। संतान का ध्यान रखें।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *