आज का राशिफल : रिश्तों में मधुरता आएगी, प्रियजन से अचानक भेंट हो सकती है

आज का राशिफल : रिश्तों में मधुरता आएगी, प्रियजन से अचानक भेंट हो सकती है

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल तृतीया रविवार, ईस्वी 20 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष- भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ- आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिल सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या- अधीनस्थ कर्मचारी के सहयोग से कोई कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

तुला- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर- रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ- पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जमीन-जायदाद खरीदने का योग है।

मीन- अन्य लोगों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *