आज आप किसी अज्ञात भय से ग्रस्त रह सकते हैं, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखें: पं. हरीश शर्मा

आज आप किसी अज्ञात भय से ग्रस्त रह सकते हैं, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखें: पं. हरीश शर्मा

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल पंचमी सोमवार, ईस्वी 21 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा तुला राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 16 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष- अज्ञात भय से ग्रस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन- व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक व्यवधान रहेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कर्क- उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है।

सिंह- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। खानपान में संयम रखें।

कन्या- राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला- भागदौड़ रहेगी। मन भटकाव में रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। धैर्य से कार्य करें।

वृश्चिक- शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी।

धनु- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। कारोबार में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

मकर- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखें। पुराने मित्र से भेंट होगी।

कुंभ- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विरोधी परास्त होंगे। खान-पान में सावधानी रखें। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई का सहयोग मिलेगा।

मीन- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *