राशिफल 5 जून 2021: मिथुन राशि वाले ध्यान दें, जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, वो आज मिल सकता है

राशिफल 5 जून 2021: मिथुन राशि वाले ध्यान दें, जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, वो आज मिल सकता है

Horoscope Today 5 June 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी शनिवार, ईस्वी 05 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 23 बजकर 28 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष- समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन अनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च से नुकसान कर बैठेंगे।

वृषभ- व्यापार में बदलाव की स्थिति के बीच आकस्मिक धन लाभ होगा। काम में सफलता मिल सकती है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे।

मिथुन- कई दिनों से जो रुके हुए कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। मानसिक तनाव में रिलीफ मिलेगा। व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, वह आज मिल सकता है।

कर्क- आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी।

सिंह- भूमि में निवेश से लाभ होगा। अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। अतिथियों के आगमन से सारे काम अटके रहेंगे।

कन्या- नए संबंधो में नजदीकी बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव के चलते मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला- अपने कॅरीयर में बदलाव लाने की चाहत के बीच बड़ों की राय आपको सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक अडचनें दूर होगी। लाभ होगा।

वृश्चिक- राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिमेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को ले कर चिंतित रहेंगे।

धनु- समय रहते कार्य पूरा करें, मेहनत करने से भाग्य में बदलाव दिखेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक यात्रा के बीच आप की मन मर्जी से नुकसान हो सकता है। अपने बच्चो से मित्रवत व्यवहार करें।

मकर- नए व्यापारिक सोदे होंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में उन्नति संभव है। वाणी पर संयम रखते हुए अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

कुम्भ- आज जोखिम-जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेगा। संतान के कार्यो में व्ययवृद्धि होगी। अस्वस्थता व आलस्य आपको परेशान करेंगे।

मीन-परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगो का तबादला हो सकता है। बड़े निवेश से बचें, संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *