Aaj ka Rashifal 26 May 2021: सिंह राशि के जातक कामकाज बढ़ाने में सफल होंगे, आज यात्रा और विवाद दोनों से बचें

Aaj ka Rashifal 26 May 2021: सिंह राशि के जातक कामकाज बढ़ाने में सफल होंगे, आज यात्रा और विवाद दोनों से बचें

Daily Horoscope 26 May 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ला पूर्णिमा बुधवार, ईस्वी 26 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। जोखिम भरा कार्य आज न करें।

वृषभ: आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। खान-पान को असंयमित न होने दें।

मिथुन: शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को आज अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष को हावी न होने दें।

कर्क: आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। पालतू पशु को लेकर असावधान न हों।

सिंह: आज के दिन अपने कामकाज को बढ़ाने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। किसी भी तरह की यात्रा से फिलहाल परहेज करें, तो बेहतर होगा। किसी से वाद-विवाद न करें।

कन्या: आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

तुला: आज के दिन किसी भी नए क्षेत्र में अच्छे लाभ का योग है। कई क्षेत्रों में पिता का सहयोग भी मिलेगा, इसलिए निराश न हों। किसी से न उलझें। वरना परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएं।

धनु:आज आप गलतफहमियों को दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। पैसे का निवेश न करें।

मकर: आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि, दोनों तरह की संभावना बन रही है। मन को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ: आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। वाणी को कठोर न होने दें।

मीन: आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी। वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *