Aaj ka Rashifal 23 May 2021: वृषभ राशि वाले ध्यान रखें, आज किसी करीबी से मिल सकता है धोखा

Aaj ka Rashifal 23 May 2021: वृषभ राशि वाले ध्यान रखें, आज किसी करीबी से मिल सकता है धोखा

Daily Horoscope 23 May 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ला एकादशी रविवार, ईस्वी 23 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा कन्या राशि पर रात्रि 23 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष: हौसला हर मामले में बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

वृषभ: आज आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। किसी पर अंध विश्वास ना करें।

मिथुन: आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज भोजन में अनियमितता न बरतें।

कर्क: वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। आज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं।

सिंह: आज का आपका दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। हां, खर्च में जरूर वृद्धि होगी। आज आपके खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कुछ भी ऊट-पटांग खाने से बचें।

कन्या: शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखें। आज किसी से भी जानबूझकर न उलझें, थोड़ी सी भी बहस बड़ा रूप ले सकती है।

तुला: परिवार पर ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

वृश्चिक: बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें।

धनु: नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में भी सोचेंगे। आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

मकर: प्रेम में वृद्धि होगी, साथ ही प्रेमी का बहुत सहयोग भी मिलेगा। आज अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम न लें।

कुंभ: जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं।

मीन: आज का दिन परिवार के साथ हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। किसी के साथ अनावश्यक बहस न करें, क्योंकि वह विवाद का कारण बन सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *