आज का राशिफल 30 May 2021: आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें, पारिवारिक तनाव रहेगा

आज का राशिफल 30 May 2021: आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें, पारिवारिक तनाव रहेगा

Daily Horoscope 30 May 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी रविवार, ईस्वी 30 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। जिसके चलते परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है। सामाजिक दूरी बना कर चलें।

वृषभ: नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। जीवन साथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। रुका धन भी आपको मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मिथुन: कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। घरेलू क्लेश खत्म होगा। आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं।

कर्क: किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दे।

सिंह: नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। परिवार में किसी भी तरह के तनाव से बचें। जहां तक हो सके बात से मामला सुलझाएँ। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। धन लाभ होगा। नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है।

तुला: काम बिगड़ सकता है। फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के साथ तालमेल बना कर रखना होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।

वृश्चिक: परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। इस समय आपको कोई भी बात नहीं छुपानी चाहिए, जो बोलना चाहते है वो बोल दें। पेट सम्बंधित बीमारी हो सकती है।

धनु: आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे न करें। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। सहयोगियों के साथ आपको अपने संबंध अच्छे बना कर रखने होंगे।

मकर: पारीवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। यदि कोई पहले से पीड़ा चली आ रही है तो उसके ठीक होने के पूरे अवसर बन रहे है।

कुंभ: यात्रा का योग टालना बेहतर रहेगा। आज कोई रसदार मिठाई दान करें। पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। पार्टनर आपकी भावनाओं की कदर करेगा।

मीन: आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। आज आपकी गर्दन में दर्द रह सकता है, इसे गंभीरता से लें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *