आज का राशिफल 28 May 2021: आर्थिक स्थिति में आज सुधार होगा, शरीर में न होने दें जल की कमी

आज का राशिफल 28 May 2021: आर्थिक स्थिति में आज सुधार होगा, शरीर में न होने दें जल की कमी

Daily Horoscope 28 May 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण द्वितिया शुक्रवार, ईस्वी 28 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: शिक्षा की तैयारी के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

वृषभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन परिवार की किसी महिला के कारण तनाव भी मिलेगा। शांत रहकर ही तनाव की स्थिति पर नियंत्रण करने में सफल होंगे।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शरीर में जल की कमी न होने दें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: भावुकता पर नियंत्रण रखें। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दाम्पत्य जीवन के प्रति सजग रहें।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: बुद्धि कौशल से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। नए अनुबंध प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सजग रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आंशिक तौर पर सुधार होगा।

धनु: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य की व्यस्तता मन को खिन्न करेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आंशिक रूप से सफलता मिलेगी। प्रयास करते रहें।

कुंभ: व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता या किसी ​अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में आंशिक रूप से सुधार होगा। फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *