Aaj ka Rashifal 22 May 2021: कर्ज लेना पड़ सकता है, आज दूसरों के झगड़ों में न पड़ें

Aaj ka Rashifal 22 May 2021: कर्ज लेना पड़ सकता है, आज दूसरों के झगड़ों में न पड़ें

Daily Horoscope 22 May 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ल दशमी शनिवार, ईस्वी 22 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- कार्यसिद्धि होगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस ठीक चलेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद समाप्त होंगे।

वृषभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। नए काम प्राप्त होंगे। लाभ बढ़ेगा।

मिथुन- सेहत कमजोर रहेगी। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। भाग्य का साथ बना रहेगा।

कर्क- घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। धनार्जन सहज होगा।

सिंह- चिंता व तनाव हावी रह सकते हैं। नया काम शुरू हो सकता है। बिजनेस सफल रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार की आमदनी में वृद्धि होगी। बड़ी परेशानी हो सकती है।

कन्या- घर-परिवार की चिंता रहेगी। कर्ज में वृद्धि हो सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा, बाकी सामान्य रहेगा।

तुला- जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।

वृश्चिक- कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

धनु- विरोध होगा। शत्रुभय रहेगा। कुसंगति से बचें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। पार्टनरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा।

मकर- स्वयं के स्वास्थ्य की समस्या को अनदेखा न करें।पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कुंभ- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपयश हो। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *