Aaj ka Rashifal: महिला अधिकारी से तनाव मिलेगा, आज कोई भी वादा सोच समझकर करें

Aaj ka Rashifal: महिला अधिकारी से तनाव मिलेगा, आज कोई भी वादा सोच समझकर करें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण नवमी रविवार, ईस्वी 07 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक महिला से तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा।

वृषभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

मिथुन: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा, नई नौकरी या पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी अथवा सरकारी कर्मचारी से तनाव मिलेगा।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा।

तुला: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से तनाव मिलेगा। झगड़े विवाद से बचें। कोई भी वादा सोच समझकर करें।

वृश्चिक: शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा के के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान के प्रयास सफल होंगे।

मकर: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उधार देने में सावधानी बरतें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *