गूगल के डूडल में दिखने वाला ये शख्स कौन है? आज क्यों लगाई इसकी फोटो?

गूगल के डूडल में दिखने वाला ये शख्स कौन है? आज क्यों लगाई इसकी फोटो?

प्रो. यूआर राव: गूगल Google ने आज अपने डूडल पर जिस शख्स की तस्वीर लगाई है वह भारतीय वैज्ञानिक की है। इनका नाम है प्रोफेसर उडुपी रामचंद्र राव Udupi Ramachandra Rao. इन्हें भारत के सैटेलाइट मैन के नाम से जानते हैं। आज इनकी 89वीं जन्म जयंती है। जिसके सम्मान में गूगल ने आज अपना डूडल प्रोफेसर राव को समर्पित किया है। बता दें कि प्रोफेसर राव भारत के प्रथम अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अं​तरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष थे। ये वही ​वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल PSLV को विकसित किया था।

who is Udupi Ramachandra Rao?

कर्नाटक के उडुपी जिले के अडामारू में साल 1932 में 10 मार्च को प्रो रामचंद्र राव का जन्म हुआ। राव ने अपने कॅरियर की शुरुआत कॉस्मिक रे फिजिसिस्ट और डॉ. विक्रम साराभाई के सहायक यानी असिस्टेंट के रूप में की थी। जब उनकी डॉक्टरेट पूरी हुई तो वे अमेरिका चले गए। यहां नासा में बतौर प्रोफेसर कार्य किया, लेकिन मन नहीं लगा और 1966 में वापस भारत लौट आए। भारत आकर उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई ऐसे काम किए जिनके लिए उन्हें आज पूरी दुनिया याद करती है।

देश के लिए क्या किया?

भारत लौटने के करीब 9 साल बाद साल 1975 में प्रो राव ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में भेजा, जिसका प्रक्षेपण पूरी तरह से सफल रहा। ये प्रो राव के लिए ही नहीं बल्कि उस समय भारत के लिए भी एक बड़ी उप​लब्धि थी। इसी दिशा में उन्होंने आगे चलकर ऐसे करीब 20 सैटेलाइट्स का विकास किया, जिनकी मदद से संचार और मौसम के क्षेत्र में बहुत मदद मिलती है।

ये मिले सम्मान

आर्यभट्ट के सफल प्रक्षेपण के बाद साल 1976 में प्रो राव को देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। साल 2013 में सैटेलाइट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने। इतना ही नहीं साल 2017 में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रो राव के योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *