Aaj ka Rashifal: नये लोगों से मिलना भविष्य में लाभ की स्थिति बनायेगा, धैर्य बनाकर रखें

Aaj ka Rashifal: नये लोगों से मिलना भविष्य में लाभ की स्थिति बनायेगा, धैर्य बनाकर रखें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल सप्तमी शुक्रवार, ईस्वी 20 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा वृषभ राशि पर प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: सामाजिक कार्यों में आज आपकी सक्रियता रहेगी। आपके प्रयास को सराहा जाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। फिजुलखर्ची से बचें।

वृषभ: नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। बड़ा लाभ होगा। कार्य के नये अवसर प्राप्त होंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी। बहन से उपहार की प्राप्ति होगी।

मिथुन: परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्य बना कर रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। नये लोगों से मिलना भविष्य में लाभ की स्थिति बनायेगा।

कर्क: उपहार प्राप्त होगा। घर से संबंधित वस्तु की खरीदारी करेंगे। कार्य का दबाव अधिक रहेगा। थकान महसूस होगी। योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह: आय में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। बाधा दूर होगी। घर-बाहर कार्य में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी।

कन्या: दिनचर्या को अनुशासित बनाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बजट के अनुसार खर्च को नियोजित करेंगे। संतान के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

तुला: वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय प्रगति पर रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामले समय से पहले पूरे होंगे।

वृश्चिक: परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधों में कटूता के कारण मन दुखी रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

मकर: चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के साथ तालमेल के अभाव में स्थितियां और प्रतिकूल होती जाएंगी। संयम से काम लें, किसी विवाद का हिस्सा न बनें।

कुंभ: छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

मीन: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। शरीर में उत्साह और थकान दोनों का अनुभव होगा। मित्रों से धनलाभ का योग है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *