Aaj ka Rashifal 29 March 2021: आज लड़ाई झगड़े से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें

Aaj ka Rashifal 29 March 2021: आज लड़ाई झगड़े से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें

Daily Horoscope 29 March 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल,
श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 चैत्र कृष्ण प्रतिपदा सोमवार, ईस्वी 29 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं

चंद्रमा कन्या राशि पर रात्रि 01 बजकर 42 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। धन यश सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन झगड़ा-विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिलेंगे।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *