Aaj ka Rashifal: परिवार के साथ यात्रा का योग है, घूमने फिरने में समय बीतेगा

Aaj ka Rashifal: परिवार के साथ यात्रा का योग है, घूमने फिरने में समय बीतेगा

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण अमावस्या शनिवार, ईस्वी 13 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कुम्भ राशि पर सायं 17 बजकर 47 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष: परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। रिश्तों में और मजबूती आएगी। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। घूमने-फिरने में समय बीतेगा।

वृषभ: यात्रा देशाटन या स्थानांतरण का योग है। रिश्तों में मजबूती आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हो। लंबी यात्रा की दिशा में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

मकर: संबंधों में मधुरता आएगी। कर्मक्षेत्र में कुछ बाधा आ सकती है, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *