चाकसू की किसान महापंचायत में ऐसा क्या कह गए पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह, पढ़ें

चाकसू की किसान महापंचायत में ऐसा क्या कह गए पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह, पढ़ें

Kisan Mahapanchayat Chaksu. जयपुर चाकसू के कोटखावदा में कांग्रेस पार्टी की ओर से आज विशाल किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इस किसान महापंचायत को पायलट ग्रुप के शक्तिप्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। मंच पर मौजूद विधायकों की संख्या और उपस्थिति को लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं। आज किसान महापंचायत के मौके पर पूर्व मंत्री विधायक विश्वेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर इशारों इशारों में ही तंज कस दिया।

पहले मोदी को लिया आड़े हाथ :

चाकसू के कोटखावदा में आयोजित इस विशाल महापंचायत में हजारों किसान एकत्रित हुए। इस दौरान भरतपुर के डीग-कुम्हेर से विधायक विश्वेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने 2014 में काला धन वापस लाने को कहा था। क्या वो काला धन अभी तक वापस आया? ऐसे ही 2 करोड़ रोजगार देने समेत तमाम बातें उन्होंने 2019 के चुनावों में कहीं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

akhiriummeed.com

सीएम गहलोत पर कसा तंज :

इसके बाद विश्वेंद्र सिंह बोले कि पिछले लोकसभा चुनावों में आपने मोदी का एक भी वादा याद नहीं रखा और सारी सीटें बीजेपी को दे दीं। इसके पहले राजस्थान में सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और राजस्थान चुनाव हुए तो कांग्रेस की 99 सीट आई फिर 100 हुईं और अब 101 हो गईं। मेहनत कोई करे….. इतना बोला ही था कि लोगों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद विश्वेंद्र सिंह बोले कि समझदार हो, मेरे बोलने से पहले से ही आप सब समझ गए। इसके बाद मंच पर बैठे लोग भी दबे मुंह मुस्कराने लग गए तो जनता ने जोर जोर से जयकारे लगा दिए।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *