Aaj ka Rashifal: आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें, नुकसान हो सकता है

Aaj ka Rashifal: आज किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें, नुकसान हो सकता है

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण षष्ठी गुरुवार, ईस्वी 04 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा तुला राशि पर सायं 18 बजकर 21 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मामले में सावधानी बरतें। आप कोई जरूरी काम जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में होंगी। दोपहर बाद खर्चों का जोर रहेगा। भाई-बहन भी खर्चे की डिमांड कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशी देगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

मिथुन: अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कुछ लोग नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। दोस्तों और पुराने साथियों से कुछ मदद मिल सकती है।

कर्क: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को उनके क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

सिंह: किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों से सलाह लें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता बनी रहेगी।

कन्या: नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ मामलों में आपके लिए परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अच्छा है।

तुला: सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत दुरुस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक: आय के नए योग बनेंगे। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।

धनु: कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। यात्रा और खरीदारी के योग हैं। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों का ध्यान रखें।

कुंभ: प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। छोटी यात्रा के लिए जाने के लिए आज का दिन ठीक है।

मीन: आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बितायेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *