Aaj ka Rashifal 31 March 2021: आज किसी खास दोस्त से अनबन हो सकती है, विचलित न हों

Aaj ka Rashifal 31 March 2021: आज किसी खास दोस्त से अनबन हो सकती है, विचलित न हों

Daily Horoscope 31 March 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 चैत्र कृष्ण तृतीया बुधवार, ईस्वी 31 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा तुला राशि पर रात्रि 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। संतान की प्रगति संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृषभ: आज आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन: सहयोगी परेशान कर सकते हैं। आज आपके अपने व्यवहार पर नियंत्रण भी करना होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। स्वास्थ्य कमजोर होगा।

कर्क: आज विदेश जाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

सिंह: नई योजना बनेगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्ययवसाय ठीक चलेगा। कारोबार में लाभ होगा। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सहयोग से आयोजनों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। दिन खुशनुमा बीतेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

तुला: आज विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। किसी खास दोस्त से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएग। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। दिल और दिमाग दोनों ही ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपका मन नए कार्यों को लेकर उत्साहित होगा। नौकरीपेशा वाले लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे।

धनु: सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत की दरकार है। व्यापार में अनचाहा लाभ नहीं मिलने पर चिंतित रहेंगे। खर्च में कमी लाएं।

मकर: आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपको निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें।

मीन: आज आपको सम्मान मिल सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *