Aaj ka Rashifal 28 March 2021: परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का संयोग बनता नजर आ रहा है

Aaj ka Rashifal 28 March 2021: परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का संयोग बनता नजर आ रहा है

Daily Horoscope 28 March 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा रविवार, ईस्वी 28 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ते चले जाएंगे। हो सकता है अपने कार्य को लेकर कोई नई योजना भी बना लें। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो जाए।

वृषभ- पारिवारजनों के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। किसी शुभ समाचार के अचानक प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन- आपको आज के दिन अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। मुमकिन है आज आप अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव करने का मन बना लें।

कर्क- पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। सरकारी कर्मचारी आपके लिए सहयोगी साबित होंगे। परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

सिंह- आज का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है, छात्रों के लिए अच्छा समय है, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पार्टनर आपके दिल की बात को समझेगा।

कन्या- आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आपके जीवन में प्रेम और सद्भाव का आगमन होगा। आज आप ऑफिस से छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय बिताने का विचार कर सकते हैं।

तुला- सहकर्मियों से सहयोग की जरूरत है, ऑफिस की समस्या को घर पर ना लाएं अन्यथा दोनों जगह परेशानी महसूस करने लगेंगे। काम को लेकर आप अचानक यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक- धन लाभ हो सकता है, ऑफिस में उच्च अधिकारियों के बीच आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के भी संयोग बनते नजर आ रहे हैं।

धनु- आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से हो जाए। अपने कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाने और उन पर अमल करने के लिए शुभ समय है।

मकर- आप अपनी योजना के अनुसार कार्य करते हैं तो आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता और सरसता बनी रहेगी।

कुंभ- दोस्तों और भाइयों की सहायता से आपको बहुत लाभ प्राप्त होने जा रहा है। आपकी सभी कठिनाइयां समाप्त होने जा रही हैं, इसलिए परेशान ना हों।

मीन- वस्त्र, भूमि, भवन पर धन का व्यय हो सकता है। आपकी आय के साधन बढ़ेंगे और धन की कमी नहीं रहेगी। आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, अचल संपत्ति बढ़ने के आसार हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *