Aaj ka Rashifal 02 April 2021: आज उदर विकार या त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें, दिन तनावग्रस्त रह सकता है

Aaj ka Rashifal 02 April 2021: आज उदर विकार या त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें, दिन तनावग्रस्त रह सकता है

Daily Horoscope 02 April 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 चैत्र कृष्ण पंचमी/षष्ठी शुक्रवार, ईस्वी 02 अप्रैल 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा वृश्चिक राशि पर रात्रि 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज योग आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें।

वृषभ: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य उत्तम।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कर्क: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। भाग्य साथ देगा।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक: मैत्री संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मेहनत रंग लाएगी।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: कुछ पारिवारिक कार्य मे व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की स्थिति तनाव पूर्ण हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *