राजस्थान कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1794 नए मामले 10 की मौत, जानें कहां कितने मामले

राजस्थान कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1794 नए मामले 10 की मौत, जानें कहां कितने मामले

Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में​ आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक 1794 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कल शुक्रवार ये आंकड़ा करीब 1790 का था। आज भी सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले हैं। यहां से आज 340 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोधपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 223 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं तीसरे नंबर पर बीकानेर जिला रहा। जहां से आज 198 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

प्रदेश में अब तक :

प्रदेश में अब तक करीब 37 लाख 18 हजार 493 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 1 लाख 95 हजार 213 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 10 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 1,898 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में वर्तमान में इनकी संख्या पहले से घटकर 15 हजार 251 हो चुकी है।

जयपुर में आज :

राजधानी जयपुर में आज 340 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में आज सबसे अधिक 25 मरीज मिले, वहीं दूसरे नंबर पर मानसरोवर रहा, जहां से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 33,036 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 2 व्यक्ति की जान गई। अब तक कुल 371 की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में आज :

ausamachar.com
Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *