राजस्थान कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना सं​क्रमितों का आंकड़ा हुआ 2 लाख के पार

राजस्थान कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना सं​क्रमितों का आंकड़ा हुआ 2 लाख के पार

— गंगानगर में पहली बार 100 के पार, जयपुर में आज भी सबसे ज्यादा मरीज

Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में​ आज सोमवार की शाम 6 बजे तक 1748 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो दिन पहले ये आंकड़ा करीब 1780 का था। आज भी सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से ही मिले हैं। यहां से आज 315 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोधपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 234 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं तीसरे नंबर पर बीकानेर जिला रहा। जहां से आज 201 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मगर इनके अलावा गंगानगर जिले से भी आज एक साथ 117 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

प्रदेश में अब तक :

प्रदेश में अब तक करीब 37 लाख 61 हजार 961 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 495 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 09 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 1,926 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में वर्तमान में इनकी संख्या 15 हजार 889 हो चुकी है।

जयपुर में आज :

राजधानी जयपुर में आज 315 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में आज सबसे अधिक 27 मरीज मिले, वहीं दूसरे नंबर पर मानसरोवर रहा, जहां से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 34,028 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 1 व्यक्ति की जान गई। अब तक कुल 376 की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में आज :

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *