Farmers Parade में हुए उपद्रव पर संयुक्त मोर्चा ने जारी किया बयान, योगेंद्र की अगुवाई में यहां शांतिपूर्ण रही परेड

Farmers Parade में हुए उपद्रव पर संयुक्त मोर्चा ने जारी किया बयान, योगेंद्र की अगुवाई में यहां शांतिपूर्ण रही परेड

Kisan Andolan. कृषि कानूनों New Farm Laws के खिलाफ आज किसानों द्वारा ट्रैक्टर परेड Tractor Parade निकाली गई। परेड के दौरान कई जगह किसानों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं कई जगह किसान और पुलिस के बीच झड़प की खबरें भी सामने आईं। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से इस बात की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह का उपद्रव करने वाले किसान नहीं हो सकते। आज आईटीओ, ला​लकिला और सिंघु बॉर्डर पर कुछेक किसानों के द्वारा उपद्रव मचाने की बात सामने आई थी। जिसको लेकर किसान मोर्चे की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया।

किसान मोर्चा ने जारी किया बयान :

उपद्रव को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत Rakesh Tikait बोले कि आंदोलन अब हमारे बस में है और जो लोग किसान बनकर हंगामा कर रहे हैं, उन्हें हमने चिन्हित कर लिया है। वहीं किसान मोर्चा ने जारी किए बयान में किसानों की अभूतपूर्व भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही अवांछनीय घटनाओं के लिए खेद भी प्रकट किया। फिलहाल मोर्चा घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिसको लेकर बाद में विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

akhiriummeed.com

शाहजहांपुर बॉर्डर पर निकली शानदार परेड :

किसान गणतंत्र परेड में शाहजहांपुर बॉर्डर से निकली परेड पूरी तरह से शांतिप्रिय रही। पहले आंदोलन स्थल पर झंडारोहण किया गया। उसके बाद किसान ट्रैक्टर परेड के लिए मानेसर तक गए और वहां से यू टर्न लेकर वापस आंदोलन स्थल पहुंचे। परेड की अगुवाई कर रहे किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली में 1 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए हैं। अफवाहों को रोकने लिए वह बीच-बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को सही सूचनाएं देते भी दिखाई दिए।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *