एडवेंचर में पुरूषों की बराबरी कर रहीं ये महिलाएं

एडवेंचर में पुरूषों की बराबरी कर रहीं ये महिलाएं

भारत में महिलाएं भी अब अधिक साहसी बन रही हैं। यह साहस वे आम जीवन में तो दिखा ही रही हैं साथ में एडवेंचर ट्रिप्स पर भी दिखा रही है। यह बात सामने आई है एक इंटरनेशनल ट्रैवल कंपनी की रिसर्च में। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में ऐसे ट्रिप्स पर जाने वाली महिलाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन महिलाओं में डॉक्टर, मैनेजर लॉयर और रायटर सभी शामिल हैं। यह सर्वे करीब दो हजार महिलाओं को लेकर किया गया। जो उनकी बुकिंग और इंक्वायरी ट्रेंड्स को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

इस रिपोर्ट में सामने आया है कि ऐडवेंचर टूर पर जाने वाली महिलाओं की संख्या में पिछले वर्ष 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं इनमें सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाओं की भी कमी नहीं है। अकेले एडवेंचर का मजा लेने
वाली महिलाओं में भी 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ट्रिप का मजा लेने वाली महिलाओं में करीब 70 प्रतिशत मेट्रोसिटीज से है और बाकी 30 परसेंट महिलाएं अन्य जगहों से। इनमें अधिकतर सफल और सक्षम महिलाएं शामिल हैं, जो डॉक्टर, लॉयर, मैनेजर, राइटर, डिजाइनर होने के साथ विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर नियुक्त हैं। इसमें शामिल ज्यादातर का जन्म 1980 से 1990 के दशक के बीच हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रिप में महिलाएं डाइविंग और ट्रेकिंग को खासा पसंद कर रही हैं। जिसके लिए फेवरेट डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, नेपाल, अंडमान के अलावा मालदीव, थाईलैंड, मॉरिशस आदि जगह शामिल हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *