उदयपुर पुलिस इनको सिखाएगी बम बनाना, पढ़ें क्यों..

उदयपुर पुलिस इनको सिखाएगी बम बनाना, पढ़ें क्यों..

लड़कियां हो या महिलाएं इन पर होने वाले अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हर आयुवर्ग की महिलाओं पर किसी न किसी तरह का अन्याय सामने आता है। जिसे रोकने के लिए पुलिस भी अपनी पूरी कोशिश कर रही है। इन्हीं कोशिशों को और कारगर साबित करने के लिए उदयपुर पुलिस ने एक नया तरीका अपनाया है। पुलिस की ओर से बालिकाओं और महिलाओं दोनों को ही आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं। जिससे वे मुश्किल में पड़ने पर अपनी रक्षा खुद कर सकें।

महिला बनेंगी मणिकर्णिका :

महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने और किसी भी खतरे से बचने के लिए पुलिस अब उन्हें ही तैयार कर रही है। इसके लिए पुलिस उन्हें मणिकर्णिका की तरह खुद की रक्षा करना सिखा रही है। उदयपुर के पुलिस लाइन सभागार में इसी के अन्तर्गत उन्हें सेल्फ डिफेंस के जरिए मजबूत बनाया जा रहा है। जिससे फिजिकली स्ट्रांग बन महिलाएं अचानक आई किसी भी परेशानी का खुद सामना कर सकें। पुलिस का मानना है इससे प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों में तो कमी आएगी ही साथ में महिला सशक्तिकरण भी होगा।

बम बनाना सीखेंगी :

यह प्रशिक्षण शिविर करीब 7 दिन चलेगा। जहां स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के साथ गृहणी व कामकाजी महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। पुलिस यहां अलग अलग बैच बनाकर सभी को ट्रेनिंग देगी। जिसके लिए मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से ही यहां युवतियों को मिर्ची बम बनाना और उनका इस्तेमाल करना भी सिखाया जाएगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *