कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ को ‘प्रदेशाध्यक्ष पूनिया’ ने यूं लिया आड़े हाथ

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ को ‘प्रदेशाध्यक्ष पूनिया’ ने यूं लिया आड़े हाथ

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस की भारत बचाओ रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यह ‘भारत बचाओ नहीं, कांग्रेस बचाओ’ रैली है। इन्होंने 55 साल इस देश पर शासन किया, अब उनका वजूद उन्हें खतरे में नजर आ रहा है, कांग्रेस आज खत्म होती नजर आ रही है, इसलिए अपने आपको बचाने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है।

पूनिया ने कहा 55 साल देश में शासन करते हुए कांग्रेस ने न तो किसानों की, न युवाओं की, न महिलाओं की चिंता की। किसान कर्ज में डूबता गया, युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो गया, महिलाओं में असुरक्षा घर कर गई। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए। तब उन्हें इन बातों की चिंता नहीं हुई, लेकिन आज उन्हें किसानों की, युवाओं की, महिलाओं की चिंता सता रही है।

पूनिया इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ने को लेकर बड़े चिंता ग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन 55 साल में इन्होनें जितने घोटाले किए, देश को लूटा, वो आज आर्थिक मंदी का रोना रो रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है, जिनके नेता आधे जेल में हैं आधे बेल पर हैं और जो कुछ बच गए हैं वो जेल जाने की चिंता में परेशान हुए जा रहे हैं।

जो देश की आर्थिक मंदी की चिंता कर रहे हैं, वास्तव में उनके जीवन में जो मंदी आ गई है, वह उससे त्रस्त और परेशान हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *