जेल प्रशासन कैदियों को खिलाएगा वड़ा पाव और पनीर, पढ़िए ये रिपोर्ट..

जेल प्रशासन कैदियों को खिलाएगा वड़ा पाव और पनीर, पढ़िए ये रिपोर्ट..

महाराष्ट्र जेल प्रशासन ने अपने कैदियों के लिए एक खास सुविधा देने की योजना बनाई है। उन्होंने कैदियों के संडे को खास बनाने के लिए एक नई पहल की है। जिसके तहत अब कैदियों को रविवार के दिन उनकी पसंद का खाना दिया जाएगा। मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल, ब्यकल्ल जेल और आर्थर रोड के कैदियों को बटाटा वड़ा, वड़ा पाव, पनीर और सोयाबीन की सब्जी दी जाएगी।

प्रशासन ने यह कदम जेल गाइड के प्रावधान के तहत ही किया है। जिसके अनुरूप कैदियों को हफ्ते में एक बार नॉन-वेज खाना और वेट कैंटीन यानी अपने पसंद के खाने का अधिकार है। जेल विभाग ने कैदियों के घर से आने वाले मासिक खर्च को भी हजार रुपए तक बढ़ाया गया है।

जेल विभाग की कोशिश है कि हर रविवार कैदियों के खाने के मेनू में कुछ नया दिया जाए। पिछले महीने महाराष्ट्र के आर्थर रोड जेल ने भी कैदियों के खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए मशहूर शेफ संजीव कपूर की रेसिपीज को अपने मेनू में शामिल किया था। साथ ही शेफ संजीव कपूर खुद जेल में गए थे और उन्होंने अपने शेफ्स के साथ मिलकर कैदियों को नई डिशेज और खाना बनाने के तरीके के बारे में बताया था। इससे उन्हें अच्छा और हेल्थी खाना मिल सकेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *