कैदियों के लिए खोला ब्यूटीपार्लर, ये सेवाएं मिलेंगी

कैदियों के लिए खोला ब्यूटीपार्लर, ये सेवाएं मिलेंगी

कुछ समय पहले की ही बात है मुंबई में जेल प्रशासन ने अपने कैदियों को एक दिन मनपसंद खाने की व्यवस्था थी। जिसमें वड़ा पाव पनीर जो मन हो खा स​कते हैं। अब केरल की एक जेल में कैदियों के लिए ब्यूटीपार्लर खोलने की बात सामने आई है। क्योंकि जेल में कैदी अब सिर्फ सजा ही नहीं काट रहे, यहां से निकलकर भविष्य सुधारने की भी तैयारियां कर रहे हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए केरल की पूजापुरा जेल में कैदियों को पुनर्वास के लिए ब्यूटीपार्लर का काम सिखाया गया है। यही नहीं उनके लिए एक ब्यूटीपार्लर भी खोला गया है। जो न सिर्फ कैदियों के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है। यहां कैदी ही सारी सेवाएं देने वाले हैं। हालांकि रेट्स अभी फाइनल नहीं ​की गई हैं लेकिन इनकी कीमत काफी कम होगी। ये कैदी लोगों की कटिंग, स्पा और फेशियल आदि करेंगे। ​इसके लिए जेल के करीब 22 कैदियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया है। आपको बता दें कि ये सभी कैदी इस पार्लर में तय शिफ्टों में काम करेंगे।

इस जेल में कई कैदियों को फेशियल, बाल काटने, बालों को कलर करने, मेनिक्योर, पेडिक्योर, स्पा आदि करना आता था। इस वजह से ही जेल के अधिकारियों ने एक खाली इमारत में पार्लर बनाया है। जिसमें लाखों रुपए का खर्चा भी किया गया है। इस पार्लर में वरिष्ठ नागरिकों को मेनिक्योर और फुट मसाज की सेवा भी अलग से दी जाएगी।

यहां से होने वाली आय को वेलफेयर फंड में जमा किया जाएगा। इन कैदियों के लिए ऑनलाइन सेवाएं भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला ब्यूटीपार्लर भी खोले जाने की प्लानिंग की जा रही है।
यह कदम जेल के कैदियों की प्रतिभा को देखते हुए उठाया गया है। जिससे उन्हें सजा पूरी करने के बाद आसानी से नौकरी मिल सके। पहले भी केरल की ही जेल ने फ्रीडम फूड फैक्टरी की शुरूआत की थी। जिसमें जेल
के कैदी खाने की चीजें जैसे बिरयानी, चपाती, बेकरी आइटम आदि बनाते थे। जिनकी कीमत काफी कम रहती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *