महिलाओं को अब सावित्रीबाई फुले बनना होगा: ममता भूपेश

महिलाओं को अब सावित्रीबाई फुले बनना होगा: ममता भूपेश

अजमेर. सावित्रीबाई फुले जिन्होंने महिलाओं के लिए कई तरह के समाज में नवाचार किए। महिलाओं के हकों के लिए लड़ीं। शुक्रवार को अजमेर में सावित्रीबाई फुले के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने सावित्रीबाई के कार्यों पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई लड़ाईयां लड़ीं। ​इसके बाद ही ​महिलाओं को उनके ​अधिकार मिलने शुरू ​हुए।

मंत्री ममता भूपेश य​हां सैनी समाज की ओर से बेटियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने ज्योतिबा फुले स्मारक पर साबित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद वह मीडिया के साथ रूबरू हुईं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को समाज में जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। सरकार और प्रशासन इसमें अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के संकल्प का आह्वान किया। वहीं सर​कार की ओर से जारी की गई योजनाओं के बारे में जनसमुदाय को जानकारी दी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *