आपको अपनी मेहनत के अनुसार मिलेगा फल, सेहत का रखें विशेष ध्यान

आपको अपनी मेहनत के अनुसार मिलेगा फल, सेहत का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि चैत्र कृष्ण अष्टमी सोमवार विक्रम संवत् 2076, तारीख 16 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा वृश्चिक राशि पर प्रातः 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। खांसी से आप परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से वाद विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें।

वृष: कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। काम की अड़चनें दूर होंगी।

मिथुन: जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी बातों पर मनमुटाव होते रहेंगे। व्यापारियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नई नौकरी की तलाश रहेगी। समय थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है।

कर्क: आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। निवेश में सावधानी से पैसा लगाएं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कार्यस्थल पर हर काम सावधानी के साथ करें।

सिंह: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपको बातचीत करते समय अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देना होगा।

कन्या: किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव। घर परिवार में किसी खास व्यक्ति के आने से खुशियां बनी रहेंगी। पति पत्नी के रिश्तों को मजबूती मिलेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला: दान पुण्य के काम में ज्यादा मन लगेगा। किसी लंबी बमारी से छुटकारा मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। यात्राओं में ज्यादा धन खर्च होने के आसार हैं।

वृश्चिक: अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। लेकिन जीवनसाथी का चुनाव करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है वो कार्य पूरा होने के योग हैं।

धनु: दिन अच्छा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नए लोगों के साथ रिश्ते बनेंगे। स्वास्थ्य भरपूर साथ देगा। मानसिक तनाव कम होंगे।

मकर: आपका किसी के साथ बेवजह का झगड़ा हो सकता है। जिस कारण आपके रिश्ते में टकरार आ सकती है। नया वाहन खरीदने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

कुंभ: कार्यक्षेत्र पर तनाव की स्थिति बनी रहेगी। परेशान होने की वजह से काम में ज्यादा गलती कर सकते हैं। किसी भी काम को सावधानी के साथ पूरा करें। समय अच्छा है।

मीन: आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। नये रिश्ते की शुरुआत होगी। पुराने रिश्ते खत्म हो सकते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *