स्थान परिवर्तन के सार्थक लाभ मिल सकते हैं, जानें आज का राशिफल

स्थान परिवर्तन के सार्थक लाभ मिल सकते हैं, जानें आज का राशिफल

नवरात्र स्थापना की हार्दिक शुभकामना..

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा बुधवार, तारीख 25 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 5 बजकर 28 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।

पूर्ण रात्रि रेवती नक्षत्र रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 06 बजकर 18 मिनिट से 07 बजकर 50 मिनिट तक
अमृत 07 बजकर 50 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक।
शुभ 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष : जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। धर्म कार्य में सहयोग रहेगा। यात्रा में सफलता मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में सार्थक पहल हो सकेगी। रुके धन के लाभ का योग बनेगा। न्यायिक कार्य के प्रति सचेत रहें।

वृष : वैचारिक मतभेद संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सफलता मिलेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि का योग है। आर्थिक क्षेत्र में बाधा आ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें, आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी का क्रम बनेगा। संबंधों में सुधार का योग है जिसका फायदा भविष्य में भी मिलेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। नए व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

कर्क : बुद्धि-विवेक से आय के स्रोत का विकास होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी। व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान एवं वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

सिंह : रुके धन की प्राप्ति का योग है। सहयोग और अच्छी संगति का सार्थक फल मिलेगा। अनुभव से राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कन्या : संतान के कार्य से लाभ एवं यात्रा से कार्य सिद्धि संभव है। विरोधी पक्ष से सतर्क रहें। त्वरित निर्णय से कार्यसिद्धि का योग है। कारोबार में सुधार और राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला : वित्तीय स्थिति में सुधार का क्रम बनेगा। क्रोध और अपव्यय से दूर रहें। संतान से खुशी का योग है। व्यावसायिक प्रगति के कार्य की सार्थक योजना बनेगी। समय में बदलाव से परिवार में सुख-शांति का योग है।

वृश्चिक : संतान के क्रियाकलाप से परेशानी हो सकती है। लगातार प्रयास से शैक्षणिक कार्यों में सफलता और व्यावसायिक विकास का क्रम बनेगा। घरेलू समस्या के समाधान के लिए प्रयास में सफलता मिलेगी।

धनु : समस्याएं शांति से सुलझाने की कोशिश भी सार्थक होगी। व्यावसायिक बाधा दूर होगी। अर्थ लाभ का योग बनेगा। परिचय क्षेत्र में वृद्धि के साथ राजनीतिक विकास एवं विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा।

मकर : विरोधी से अशांत रह सकते हैं। अतः सजग रहें। न्याय प्राप्ति के लिए प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा कार्य में सफलता व परिश्रम के अनुरूप फल मिलेगा।

कुंभ : प्रभाव बढ़ेगा। अपयश से बचें। जनसेवा से राजनीतिक स्थिति सुधरेगी। कारोबार में प्रगति का क्रम बनेगा। समस्याओं के समाधान का योग है लेकिन परिजन से असंतुष्ट रहेंगे।

मीन : नौकरी में उन्नत्ति और वित्तीय बाधा दूर होगी। स्थान परिवर्तन के लिए सार्थक प्रयास होंगे। उससे फायदा मिलेगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों से बाधा आ सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *