सप्ताह के पहले दिन आज क्या करें और क्या नहीं करें, बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

सप्ताह के पहले दिन आज क्या करें और क्या नहीं करें, बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी सोमवार, ईस्वी 14 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा। कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

वृषभ: अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चें भी सामने आ सकते हैं। समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। घर परिवार का ख्याल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगाI

मिथुन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। करीबी लोगों से धोखा मिल सकता है। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज विचारों पर नियंत्रण में रखें।

कर्क: किसी बात के लिए जिद न करें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। गलतियों से सीख लें। लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।

सिंह: निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कंप्यूटर के छात्र के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या: प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

तुला: बड़े प्रोजक्ट की रूपरेखा तैयार होगी। आपसी समझौते से जमीनी विवाद हल होंगे। मन में किसी बात को लेकर द्वंद्व बना रहेगा। वाहन व मशीनरी वगैरह के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहें।

वृश्चिक: परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। धन संबंधी कोई बुरी खबर मिल सकती है। आज किसी को उधार न दें। अपने कार्य करने के तरीकों को समय के साथ बदलना समझदारी रहेगी।

धनु: आज कार्यभार अधिक रहेगा। मन इधर उधर भटकता रहेगा। किसी आयोजन में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे होंगे।

मकर: आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छा समय है। व्यापारी वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते है। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत है। परिवार में शादी या बच्चे का जन्म हो सकता है।

कुंभ: परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आपके पक्ष में रहेगा।

मीन: परिवार में सामंजस्य बनेगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *