आज का राशिफल: मन का लोभ सार्वजनिक जगह पर अपमान करा सकता है, आज कोई नया कार्य न करें

आज का राशिफल: मन का लोभ सार्वजनिक जगह पर अपमान करा सकता है, आज कोई नया कार्य न करें

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष नवमी शुक्रवार, ईस्वी 11 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। माता एवं जीवनसाथी के साथ आज का दिन भावुक भरा हो सकता है। संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने हो, आज टालना चाहिए।

वृषभ- दिमाग लगाकर कार्य करें। आज आनन्दित रहें।आपके आनन्द के आगे नकारात्मक विचारों का प्रहार निश्फल हो जाएंगे। आपके कटु वचन घनिष्टों को चुभ सकते हैं।

मिथुन- प्रत्येक कार्य दृढ़ निश्चय से करें। मित्रों व परिवारजनों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। मन प्रसन्नता के साथ जाएं। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में आप सावधान रहें।

कर्क- प्रेम सौहार्द बढ़ेगा। सामूहिक उत्सव मनाएं। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। व्यापार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।

सिंह- अपनी मधुर वाणी से किसी भी कार्य पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, और जिम्मेदारियों के अनुकूल बात करनी होगी। नया कार्य आज नहीं करना है।

कन्या- आज के दिन आप मानसिक व शारीरिक रूप से ऊर्जा में रहेंगे। आपके मन में चल रही कार्य योजना आज पूरी होने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही तबीयत बिगाड़ सकती है।

तुला- आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। आपका हर कार्य आज सफलता पूर्वक संपन्न होगा। कार्य को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

वृश्चिक- कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। कोई बड़ा रुका हुआ धन मिल सकता है। इस ओर प्रयास अवश्य करें। आज लिये गए फैसले गलत हो सकते हैं।

धनु- पुरानी सभी नकारात्मक बातों को भुला कर, नये सिरे से अपने काम की शुरुआत करें। आपके सभी कार्यों में परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके साथ छल हो सकता है।

मकर- महिलाओं का सम्मान करने से लाभ होगा। आज के दिन किसी गरीब कन्या को वस्त्र का दान करें। भाग्य में वृद्धि होगी। रिश्तेदार के साथ आज बहस हो सकती है।

कुंभ- आज दिन व्यस्त रहेगा। कुछ खरीद भी हो सकती है। ज्ञान के माध्यम से कार्यालय में सफल होंगे। आकस्मिक कार्य आ सकता है। मन की अशांति आपका रक्तचाप बढ़ा व घटा सकती है।

मीन- उन्नति के द्वार खलने की प्रबल संभावनाएं चल रही हैं।आज के दिन जो भी कार्य करें उसको दोबारा अवश्य चेक कर लें। गलती हो सकती है। मन का लोभ सार्वजनिक रूप से अपमान करा सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *