आज का राशिफल: संतान के स्वभाव से परेशान रहेंगे, वाहन का प्रयोग करते समय रहना होगा सावधान

आज का राशिफल: संतान के स्वभाव से परेशान रहेंगे, वाहन का प्रयोग करते समय रहना होगा सावधान

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी बुधवार, ईस्वी 12 अगस्त 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।

पचांग अनुसारेण, 11 अगस्त को सुबह 09 बजकर 06 मिनट पर भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि शुरू होगी और 12 अगस्त 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। जबकि 13 अगस्त के तड़के 03 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा और सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। वृषभ का चंद्रमा भी 12 अगस्त को व्याप्त है, एवं उदयात में अष्टमी व्याप्त है, इसलिए आज 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाना श्रेष्ठ है। 

कृष्ण जन्म पूजा का समय –

इस बार 43 मिनट का समय जन्माष्टमी की पूजा के लिए भक्तों को मिल रहा है।  श्रीकृष्ण जन्म की पूजा आप 12 अगस्त की रात 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक कर पाएंगे।

चंद्रमा मेष राशि पर प्रातः 07 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- जरूरत से ज्यादा किसी को महत्व देना ठीक नहीं होगा। शीघ्र क्रोध ठीक नहीं। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

वृषभ- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। व्यवसाय वृद्धि के लिए धन एकत्रित करने के प्रयास रहेंगे। पारिवारिक संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मिथुन- अपनी मेहनत से कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बनेंगे।

कर्क- नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के स्वभाव से परेशान रहेंगे। घर में परिवर्तन के योग है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

सिंह- किसी से धोखा मिलने के योग है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। पिता के साथ तनाव हो सकता है।

कन्या- नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला- कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

वृश्चिक- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।

धनु- संतान की ओर से चिंता रह सकती है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर- अपनी बातें शेयर न करें अन्यथा नुकसान के योग हैं। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ- अपनों के सहयोग से कोई आवश्यक कार्य पूर्ण होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

मीन- विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपको बदलाव देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात मित्रों को बताएं।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट से 14 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

अष्टमी तिथि प्रातः 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।

कृतिका नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 27 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

वृद्धि योग प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

कौलव करण प्रातः 11 बजकर 19 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

लाभ 05 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 28 मिनट तक।
अमृत 07 बजकर 28 मिनिट से 09 बजकर 07 मिनिट तक।
शुभ 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।
चर 15 बजकर 45 मिनट से 17 बजकर 24 मिनट तक।

आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार –

प्रातः कालीन कुंडली 06.30 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य बुद्ध कर्क राशि मे षष्ठम स्थान में केतु गुरु, शनि मकर के सप्तम स्थान पर, चंद्र मेष के दसवें स्थान पर, मंगल भाग्य स्थान में मीन राशि के, शुक्र राहु द्वादश स्थान पर मिथुन राशि मे विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *