कैसा रहेगा आज का दिन जानें अपना राशिफल: ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

कैसा रहेगा आज का दिन जानें अपना राशिफल: ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रियोदशी सोमवार, ईस्वी 31 अगस्त 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन के लिए श्रेष्ठ है।

चंद्रमा मकर राशि पर रात्रि अगले दिन 03 बजकर 48 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

भाद्रपद (अगस्त) माह के पर्व एवं त्यौहार 2020 :

भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी सोमवार 31 अगस्त 2020- ओणम/थिरुवोणम थिरुवोणम, श्री गणपति विसर्जन।

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पशुपालन वाले लोगों को लाभ। नया वाहन खरीदने के योग हैं।

वृषभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्य संचालन अच्छा रहेगा। विवेक से काम लें।

मिथुन: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा संभव है। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। परिवार में क्लेश उत्पन्न हो सकता है।

तुला: व्यर्थ का तनाव रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। अभी यात्रा करना ठीक नहीं। धार्मिक कार्य होंगे।

धनु: आज सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। तनाव न लें।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मीन: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *