आज चंद्रमा बदलेगा अपनी चाल, बदल जाएंगे इनके गोचर

आज चंद्रमा बदलेगा अपनी चाल, बदल जाएंगे इनके गोचर

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल वैशाख कृष्ण तृतीया शुक्रवार, तारीख 10 अप्रैल 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष- स्वजनों से सम्मान मिलेगा। रहन-सहन बेहतर होगा। उत्तम व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। अच्छे लाभ के साथ संग्रह पर भी जोर देंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान अच्छा रहेगा।

वृष- आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। कर्ज के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। नए प्रयोगों में रुचि रहेगी। नए सकारात्मक विचार और योजना से काम बना लेंगे। दिन शुभ।

मिथुन- परिवार और अपनों में उत्साह बना रहेगा। संतान के कारण चिंता रहेगी। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। विवादों से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन सामान्य से शुभ।

कर्क- अर्थ और व्यापार में आपके प्रयास प्रभावी रहेंगे। प्रतिभा संपन्नता बढ़ेगी। प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। भावनात्मक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। मन अच्छा रहेगा।

सिंह- सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करें। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। प्रबंधन से जुड़े कार्य बनेंगे। पुरस्कृत हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सेहत पर ध्यान दें। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है।

कन्या- भाग्य सभी क्षेत्रों में शुभ रहेगा। पूर्व में किए गए प्रयास वर्तमान की अनुकूलता बढायेंगे। इससे प्रबलता के साथ सभी कार्य बनेंगे। आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। मनोरंजन और खेल में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- आज का दिन नीरस और असहज रह सकता है। आत्मविश्वास से बड़ी कठिनाई भी दूर हो जाती है। कुछ अप्रत्याशित घटना से मन बेचैन रह सकता है। अपनों का साथ बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

वृश्चिक- आपकी परिवार और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आदर और सम्मान मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता से सुख और संस्कार घर में आएंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- दिमाग से काम करें। रोजमर्रा के कार्यों में अधिक प्रयास से ही हम अपनी योग्यता और क्षमता का उचित आंकलन कर सकते हैं। उन्हें बढ़ा सकते हैं। अफवाहों की अनदेखी करें। दिन सामान्य शुभ।

मकर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक कोई चिंता जनक समाचार मिल सकते हैं। प्रियजनों के साथ हर्ष आनंद से दिन बिताएंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। आज दिन मध्यम है।

कुम्भ- परिवार में सभी के लिए सुख-दु:ख समान होते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन कितना महत्वपूर्ण है, सबका ध्यान रखें। भवन एवं वाहन के योग हैं। साधन बढ़ेंगे, दिन सामान्य से शुभ।

मीन- सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संपर्क बढ़ाने में रुचि लेंगे। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। बंधुओं से करीबी बढ़ेगी। आलस्य से बचें। दिन उत्तम।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *