प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे, दान धर्म कौशल में वृद्धि संभव, जानें आज का राशिफल

प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे, दान धर्म कौशल में वृद्धि संभव, जानें आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल वैशाख कृष्णपक्ष, गुरुवार, तारीख 09 अप्रैल 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष- सहजता अनुकूलता बढ़ेगी। तनाव संभव है। कला क्षेत्र के लोग प्रशंसा पाएंगे। प्रभाव और पूछपरख बने रहेंगे। प्रयासों में तेजी आएगी। निजी जीवन अनुकूलता बढ़ाने वाला रहेगा। भाइयों से सहयोग।

वृष- दान, धर्म में रुचि बढ़ेगी। कला-कौशल में वृद्धि होगी। अफवाहों को अनदेखा करें और खर्च पर नियंत्रण रखें। शुभ कार्यों में आगे रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ। आय पूर्ववत बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मिथुन- नए सौदों और समझौतों में आशा जगेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। लाभ पर फोकस बनाए रखें। मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।

कर्क- महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। पेशेवर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। कार्यक्षेत्र के लिए नवीन योजना बनेगी।

सिंह- भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। अध्यात्म और आस्था को बल मिलेगा। आमोद प्रमोद में रुचि। सुखद सरप्राइज मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। अनावश्यक चर्चा से बचें।

कन्या- परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। साथी पर भरोसा बढ़ेगा। समझौते सकारात्मक रहेंगे। आकस्मिकता पर नियंत्रण के लिए आत्म अनुशासन बढ़ाएं। खानपान का ध्यान रखें। गुप्त समर्थन हासिल होगा। दिन सामान्य शुभ।

तुला- परिवार में उत्सव आनंद का वातावरण रहेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। हर काम में सतर्कता रखें। सभी को साथ लेकर चलें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- प्रियजन से निकटता बढ़ेगी। मित्रों का साथ मनोबल उूंचा रखेगा। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। सुनी सुनाई बातों को अनदेखा करें। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। दिन सामान्य शुभ। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास रहेगा। मित्रों से बातचीत होगी। बौद्धिकता को बल मिलेगा। परिवार में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मकर- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। कार्य प्रदर्शन अधिक अच्छा रहेगा। अपनों के बीच संतुलन बना कर चलें। नए भवन एवं वाहन की योजना संभव है। साधनों में वृद्धि होगी। दिन सामान्य से शुभ।

कुम्भ- शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। घर में उत्सव आयोजन की योजना संभव है। अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में बेहतर रहेंगे। आलस्य से बचें। दिन उत्तम फलकारक।

मीन- अच्छे व्यवहार से प्रभावित करेंगे। अपनों से खुशियां साझा करेंगे। महत्वपूर्ण आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। आत्मीयता को बढ़ावा मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। रहन सहन संवरेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *