इन रा​शियों के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलकारक

इन रा​शियों के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलकारक

– जानें अपना राशिफल..

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल वैशाख कृष्ण अष्टमी बुधवार, तारीख 15 अप्रैल 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष- घर की बातों को घर तक रखना ही बेहतर होता है। परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा पाएंगे। बड़ों की बातें सीख की तरह लें। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। कार्य व्यापार की नवीन योजना बन सकती है। दिन शुभ।

वृषभ- कामकाज से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। संपर्क बेहतर बना रहेगा। दिन भगवत भक्ति में गुजरेगा। दिन उत्तम फलकारक। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। आलस्य से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन- खर्च कम करें, संग्रह पर जोर दें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। शुभ कार्याें में प्रमुखता से जुड़ेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन उत्तम फलकारक। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। खानपान श्रेष्ठ रहेगा।

कर्क – घरेलू सुधार के कार्याें में आगे रहेंगे। अनोखी कोशिशों से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। मान सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। मित्रगण सहयोगी होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। अवसरों का लाभ उठाएं।

सिंह – रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। शुभ कार्याें में खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिखावा करने से बचें। आस्था और आत्मविश्वास बढ़े हुए रहेंगे। दिन शुभ फलकारक।

कन्या – घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में अच्छा करते रहेंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से लाभ और सम्मान दोनों पाएंगे। कार्य योजना सफल होगी। प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

तुला – योग्य जन उचित पद और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। नए प्रयासों को आगे बढ़ा सकेंगे। सभी का साथ उत्साहित रखेगा। प्रबंधन से जुड़े कार्य बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

वृश्चिक – भाग्य की प्रबलता से सभी प्रयास सफल होंगे। जहां तक हो यात्रा टालें। आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। शुभ सूचना की प्राप्ति होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। प्रियजनों से लाभ हो सकता है।

धनु- मस्तिष्क को शांत रखें। लोगों को गुप्त सहयोग करेंगे। अपनों का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। अनावश्यक चर्चा से बचें। ऐसी कोई बात किसी से शेयर न करें जो आपको असहज कर दे। दिन शुभ।

मकर- आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने के प्रयास करें। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। स्थायित्व बढ़ेगा। भवन भूमि की प्राप्ति संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ सूचना पा सकते हैं।

कुम्भ- परिणाम की चिंता न कर कर्तव्य निभायें। संतुष्टि भी मिलेगी और सफलता भी। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। ढोंगियों से सावधान रहें। दिन सामान्य फलकारक। वार्ता में सतर्कता रखें।

मीन- अपने कार्यों से सबको सुखद आश्चर्य में डाल सकते हैं। परिवार में चर्चा का केंद्र रहेंगे। सृजनात्मकता और सौंदर्यबोध बढ़ेगा। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *