आज का राशिफल : मन में नए-नए विचार आएंगे, नया काम शुरू कर सकते हैं, पढ़ें

आज का राशिफल : मन में नए-नए विचार आएंगे, नया काम शुरू कर सकते हैं, पढ़ें

भाई दूज की शुभकामनायें।

Todays Horoscope : ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा/द्वितिया सोमवार, ईस्वी 16 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: नया काम शुरु कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है।

वृषभ: लाभ मिलने के पूरे योग हैं। तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

मिथुन: पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई-बहनों से बहस करने से बचें। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं।

कर्क: अटके कामों को गति मिलेगी। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सिंह: कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।

कन्या: आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमें बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें। सेहत का ख्याल रखें।

तुला: आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक: नए निवेश की ओर न बढ़ें। कार्य में व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।

धनु: अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मकर: किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

कुंभ: आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

मीन: परिवार के साथ समय बिताएंगे। करीबियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *