आज का राशिफल: आज कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है, लेन-देन में सावधानी रखें

आज का राशिफल: आज कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है, लेन-देन में सावधानी रखें

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष कृष्ण चतुर्दशी मंगलवार, ईस्वी 12 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ: मित्रों के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। हर निर्णय में अपने साथी को सहभागी बनाने से आपके रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी से किसी मामले में तनाव हो सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपयश हो। अपने खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह: विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

कन्या: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी से झगड़ा मोल लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दिन काफी सामान्य रूप से बीतेगा। कोई भी यात्रा करने से आपको बचना चाहिए।

तुला: सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। धन लाभ के योग हैं। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है।

वृश्चिक: दिन सामाजिक मेल-जोल में बीत सकता है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। प्रेम में सफलता मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु: आपकी सहायता करने के लिए लोग आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

मकर: नए तरीके से खुद की छवि को बनाने का प्रयास कर सकते है। आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ: जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा। आज कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन: शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। आपके रिश्ते आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *