आज शुक्रवार के दिन क्या करें और क्या न करें, बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

आज शुक्रवार के दिन क्या करें और क्या न करें, बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार, ईस्वी 16 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के योग हैं।

वृषभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

कर्क: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी राजनेता या मित्र से सहयोग मिल सकता है। 

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। 

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। गुस्सा व तनाव लेना ठीक नहीं।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान पक्ष से दिन शुभ।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *